फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Diksha became CO for a day and fulfilled her duty.

Balrampur News: दीक्षा बनीं एक दिन की सीओ, निभाया फर्ज

Tue, 14 Oct 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Diksha became CO for a day and fulfilled her duty.
दीक्षा बनीं सीओ।
बलरामपुर। दीपनारायण डिग्री कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा श्रीवास्तव ने एक दिन की सीओ बनकर अपना फर्ज निभाया। उन्होंने जन शिकायतों के निस्तारण के साथ ही विवेचकों को लंबित विवेचनाओं को जल्द निस्तारित कराने का भी निर्देश दिया। सीओ तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार से प्रशासनिक कार्यों की बारीकियां भी सीखी।
विज्ञापन

दीक्षा ने प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर राजकुमार सिंह से दूरभाष पर वार्ता करके थाने पर आने वाली जन शिकायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण ढंग से जन शिकायतों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा ओम प्रकाश चौहान से लंबित विवेचनाओं को निस्तारित कराने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष गैसड़ी दुर्विजय से मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली और बेटियों व महिलाओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक जरवा राकेश पाल से महिलाओं के शिकायतों की सुनवाई के बारे में जाना और प्राथमिकता पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। ग्राम मोहनपुर निवासी राम नरेश के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की और प्रभारी निरीक्षक को केस दर्ज करने का निर्देया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरवा क्षेत्र के ग्राम चौहत्तर कला निवासी सुनीता के प्रार्थना पत्र पर भूमि विवाद का निस्तारण कराने के लिए तुलसीपुर एसडीएम राकेश कुमार जयंत से वार्ता करके मौके पर पुलिस व राजस्व की टीम भेजने की सलाह दी। महिला सिपाही सुलोचना के पिता की तबीयत खराब होने पर उन्हें सात दिन का आकस्मिक अवकाश प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed