फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Digitization of 7.23 lakh SIR forms completed

Balrampur News: 7.23 लाख एसआईआर फाॅर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

Fri, 28 Nov 2025 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Digitization of 7.23 lakh SIR forms completed
बलरामपुर के ​शिवपुरा में एसआईआर फार्म जमा कराते बीएलओ ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का अभियान तेज गति से चल है। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर 1724 मतदेय स्थलों पर तैनात बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और संकलन कर रहे हैं। बीएलओ की सहायता के लिए अन्य विभागों के कर्मियों को भी तैनात किया गया है, जिससे एसआईआर की प्रक्रिया बिना रुकावट आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

चारों विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर, तुलसीपुर, गैसड़ी और उतरौला में कुल 15,83,027 पंजीकृत मतदाताओं में से 15,81,219 मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंच चुके हैं, जो कि 99.89 प्रतिशत उपलब्धि है। वहीं, अब तक 7,23,834 फाॅर्म का डिजिटाइजेशन माय बीएलओ एप के माध्यम से पूरा किया जा चुका है। डीएम ने बताया कि फॉर्म संकलन और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। ईआरओ/एसडीएम और एईआरओ को निर्देश दिए गए हैं कि शत-प्रतिशत संकलन सुनिश्चित कर समयबद्ध अपलोडिंग कराएं। इसी क्रम में जिला स्तरीय अधिकारी लगातार फील्ड में जाकर एसआईआर की प्रगति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुक ए कॉल विथ बीएलओ सुविधा सक्रिय
निर्वाचन आयोग की नई पहल बुक ए कॉल विथ बीएलओ के माध्यम से मतदाता सीधे फोन पर बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिला स्तर पर कांटेक्ट सेंटर और सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क भी सक्रिय कर दिए गए हैं। यदि कोई बीएलओ फॉर्म उपलब्ध नहीं करा रहा या रिसीविंग नहीं दे रहा है, तो मतदाता complaints@eci.gov.in पर शिकायत भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed