{"_id":"669166501fb0097bf5038bf9","slug":"difficult-to-walk-on-roads-dug-for-laying-sewer-lines-balrampur-news-c-99-1-slko1019-111738-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों पर चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों पर चलना दूभर
Fri, 12 Jul 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर में बिछाई जा रही सीवर लाइन यहां की डेढ़ लाख आबादी के लिए जी का जंजाल बन गया है। सीवर लाइन बिछाने के नाम पर नगर की प्रमुख सड़कों की खोदाई करके छोड़ दिया गया है। बारिश के इस मौसम में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इससे नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। नगरवासियों ने खोदी गई सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग जिलाधिकरी से की है।
नगर में जलनिकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2020-21 में सीवर लाइन का प्रस्ताव शासन स्तर से स्वीकृत हुआ था। इस सीवर लाइन का कार्य कराने की जिम्मेदारी जल निगम शहरी को सौंपी गई थी। वर्ष 2022 में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया। पहले चरण में गली-मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाई गई। संपर्क मार्गों की खोदाई करके पाइप तो बिछा दी गई, लेकिन गड्ढों को भरने के बाद वैसे ही छोड़ दिया गया। डीएम से शिकायत के बाद कार्य रोक दिया था। वर्ष 2024 में पुन कार्य शुरू हुआ। दूसरे चरण में नगर के गोंडा रोड, मेजर चौराहा से सिटी पैलेस रोड तथा वीर विनय चौराहा से चौक रोड पर पाइप डालने का कार्य शुरू किया गया। मुख्य मार्गों पर भी सीवर लाइन का पाइप डालने के बाद खोदी गई सड़क के गड्ढों को मिट्टी से पाटकर छोड़ दिया गया। बारिश होने पर मिट्टी बैठ गई। सड़क पर जगह-जगह दलदल की स्थिति हो गई। ऐसे में लोगों को जहां आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अध्यक्ष ने कार्रवाई की कही बात
नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बुधवार को पालिका सभागार में जलनिगम के सहायक अभियंता वैभव पटेल, अवर अभियंता शैलेश वर्मा, अंगद वर्मा तथा प्रेम इंटरप्राइजेज गोरखपुर के सीईओ अंकित भारद्वाज व सतीश कंस्ट्रक्शन कंपनी गजियाबाद के सीईओ आशीष सिंह के साथ बैठक की। सीवर लाइन का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा न कराने तथा लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत न कराने पर होगी कार्रवाई
नगर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। काम कराने वाले ठेकेदारों को निर्देश दिया गया है कि सीवर लाइन का पाइप डालने के बाद सड़क की मरम्मत तत्काल कराएं। मरम्मत न कराने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
राजेंद्र कुमार यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी