फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Didn't like love marriage, separated and met again

Balrampur News: रास नहीं आया प्रेम विवाह, अलग हुए और फिर मिले

Sun, 02 Feb 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Didn't like love marriage, separated and met again
बलरामपुर। छोटी-छोटी बातों पर बिखरने वाले परिवारों को जोड़ने में परामर्श केंद्र अहम भूमिका निभा रहा है। महिला थाना में रविवार को पारिवारिक विवादों की सुनवाई कर परामर्शदाताओं ने सुलह-समझौता कराया। 19 में दो मामलों का निस्तारण हुआ। डेढ़ साल से बिखरा परिवार एक साथ रहने को राजी हो गया।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में आई शिकायतों के आधार पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। सभी मामले पति- पत्नी के बीच रहे, जो विवाद होने के बाद से अलग रह रहे हैं। सुनवाई में तुलसीपुर थाना क्षेत्र के एक मामले में प्रेम विवाह रास नहीं आया तो पति-पत्नी ने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया। समझाने के बाद अगली तारीख पर फिर बुलाया गया है। थाना महराजगंज तराई क्षेत्र का एक मामला पत्नी की जिद का मिला। पति व ससुर साथ ले जाने को तैयार थे, लेकिन पत्नी ने जाने के लिए हस्ताक्षर नहीं किया। इन्हें भी अगली तारीख पर बुलाया गया है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के एक मामले में दो बच्चे होने के बाद पति-पत्नी अलग हो गए। परामर्शदाताओं ने पूरी बात सुनी और पति-पत्नी को समझाया, आपसी समझ के बाद दोनों एक साथ जाने को तैयार हो गए। ललिया थाना क्षेत्र के एक मामले को न्यायालय भेज दिया गया। परामर्शदाता अरुण कुमार यादव, देवतादीन दुबे, महिला थाना प्रभारी विनीता चतुर्वेदी एवं महिला कांस्टेबिल ज्योति व मनीषा ने सुनवाई के दौरान आपस में मिलजुल कर रहने के तरीके बताए। साथ ही पति-पत्नी को समझाया कि पारिवारिक तरक्की के लिए एक साथ रहना चाहिए। बच्चों के भविष्य पर पारिवारिक विवाद का असर पड़ता है।
विज्ञापन

--------------------
17 मामलों में दोनों पक्षों को बुलाने के दिए गए निर्देश

-- एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिन 17 मामलों में समझौता नहीं हाे सका, उन्हें आगे सुना जाएगा। कुछ मामलों में दूसरे पक्ष से जुड़े अन्य लोग नहीं आ सके थे, उन्हें भी बुलाने के लिए संबंधित थानों को सूचना दी गई है। इसके अलावा जिस एक तीन मामले में समझौता हुआ है, दोनों पक्ष की लिखापढ़ी करा ली गई है। प्रत्येक 15 दिनों में परिवार की खैरियत भी महिला थाने से जानी जाएगी। जिससे फिर किसी तरह का विवाद न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed