फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Did not buy sanitary pads, problems for girls

Balrampur News: नहीं खरीदे सेनेटरी पैड, किशोरियों को परेशानी

Sat, 06 May 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Did not buy sanitary pads, problems for girls
बलरामपुर। जिले का स्वास्थ्य महकमा किशोरियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। किशोरियों को बीमारियों से बचाने वाली सेनेटरी पैड की खरीदारी दो साल से जिले में नहीं हुई है। इसके अभाव में उन्हें कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी बिड में आवेदन न आने की बात कहकर कोरम पूरा कर रहे हैं। सेनेटरी पैड न मिलने से किशोरियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन





किशोरियों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिवर्ष सेनेटरी नैपकिन की खरीद की जाती है। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) व इंटर कॉलेज प्रबंधन के जरिए किशोरियों को इसका वितरण किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को माहवारी के दौरान होने वाले संक्रमण व बीमारियों से बचाना है। दो साल से स्वास्थ्य विभाग ने सेनेटरी पैड की खरीदारी ही नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग को वर्ष 2022-23 में करीब 25 हजार किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड खरीदने थे, लेकिन जेम पोर्टल पर निविदा प्रक्रिया पूरी न होने के कारण खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन








फैलती है बीमारी, जा सकती है जान



माहवारी के समय सेनेटरी पैड का प्रयोग सबसे सुरक्षित रहता है। इससे किशोरियां कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहती हैं। इस अवधि के दौरान कपड़ा आदि का प्रयोग करने पर उनमें यूटीआई तथा जननांगों में संक्रमण समेत कई बीमारियां हो जाती हैं। समय पर इसका इलाज न होने से उनकी जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. अर्चना गुप्ता, स्त्री रोग विशेेषज्ञ







तीन बार हुई निविदा में नहीं आए आवेदन

सेनेटरी पैड की खरीदारी के लिए पिछले साल तीन बार निविदा कराई जा चुकी है, लेकिन बिड न आने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। शासन की ओर से सेनेटरी पैड के लिए निर्धारित मूल्य मार्केट से काफी कम होने के कारण ठेकेदार इसकी निविदा में बिड नहीं डाल रहे हैं। जल्द ही नई निविदा कराकर सेनेटरी पैड की खरीदारी की जाएगी।

- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed