फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees danced to the divine songs during the Kalash Yatra

Balrampur News: कलश यात्रा में देवी गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 02 Apr 2025 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the divine songs during the Kalash Yatra
बलरामपुर के भगवतीगंज में कलश यात्रा निकालती महिलाएं।-स्रोत: आयोजक
बलरामपुर। शहर के धर्मपुर स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में 06 अप्रैल को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। राम दरबार व मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को झारखंडेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें देवी गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महराज एवं झारखंडेश्वर महादेव मंदिर के महंत भोले बाबा ने पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा औद्योगिक क्षेत्र धर्मपुर एवं भगवतीगंज चौराहा होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। कलश धारण कर मंगलगान गीत गाती हुई महिलाएं यात्रा में शामिल रहीं। मंदिर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। इस अवसर पर यशपाल पहवा, रवि गुप्त आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed