फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   devipatan balrampur duty

Balrampur News: देवीपाटन मेले में 200 सफाई कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

Thu, 16 Mar 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
devipatan balrampur duty
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर लगने वाले राजकीय मेले में सफाई व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर व मेला परिसर में तुलसीपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के साथ पंचायतराज विभाग के 200 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो शिफ्टवार सफाई का काम करेंगे। इसकी निगरानी के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र में एक माह तक मेला लगेगा। मेले में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। विकासखंड बलरामपुर, विकासखंड हरैया सतघरवा, विकासखंड गैसड़ी, विकासखंड उतरौला व विकासखंड पचपेड़वा के 30-30 तथा तुलसीपुर व श्रीदत्तगंज ब्लॉक के 25-25 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी सफाई कर्मचारी निर्धारित ड्रेस में 22 मार्च से 23 अप्रैल तक देवीपाटन मंदिर में ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed