{"_id":"613b975a8ebc3e5acc32ab5f","slug":"developed-work-balrampur-news-lko5949689116","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों, नौजवानों को उनका हक दिलाएगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों, नौजवानों को उनका हक दिलाएगी सपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने किसानों तथा नौजवानों के साथ छल किया है। काला कृषि कानून किसानों के लिए अभिशाप है। बेरोजगारों नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे है। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी तथा नौजवानों को हक दिलाने के लिए हर संभव संघर्ष करेगी।
यह बातें शुक्रवार को जिले में आए सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने खगईजोत, रमईडीह, महदेईया, बनगाई तथा गैड़ास में चौपाल लगाकर लोगों से कही। उन्होंने कहा कि लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता लोगों को भाजपा का झूठ बताएंगे और प्रदेश में सपा सरकार बनाने के लिए हर संभव संघर्ष करेंगे।
प्रदीप तिवारी का बहादुरपुर तथा लोहिया भवन बलरामपुर में पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व विधायक मशहूद खां, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सूर्यवंशी, सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, राजेश्वर मिश्रा व भानू तिवारी सहित तमाम सपाईयों ने माला पहनाकर स्वागत किया। चौपाल में लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने भाजपा, बसपा व सपा पर प्रहार किया। संवाद