फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Despite having a child, Nisar was declared childless

Balrampur News: बच्चा होने के बाद भी निसार को बताया गया बेऔलाद

Fri, 15 Dec 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 15 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Despite having a child, Nisar was declared childless
बलरामपुर। चोरी छिपे नवजात को बेचने के आरोप में पकड़े गए सभासद निसार को लेकर कई चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि नवजात को चोरी कर बेचने के मामले में गिरफ्तार हुए मिशन अस्पताल के दोनों चिकित्सकों ने नासिर को बेऔलाद बताया था जबकि उसके खुद के बच्चे हैं। अब अपने बचाव के लिए निसार पीड़ित मां को ही बदनाम करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

बढ़नी के गिरफ्तार सभासद निसार के बयान में पुलिस कई अहम राज छिपे होने की बात मान रही है। पुलिस को उसने गुमराह करने की कोशिश भी किया। नवजात को खरीदने से इंकार करके पीडिता पर भी सवाल उठाने का प्रयास किया। बीते 26 नवंबर को पचपेड़वा थाने में पुष्पा ने नवजात को मृत बताकर चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच किया तो निसार के घर पर नवजात होने की जानकारी हुई और नवजात की बरामदगी भी हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में इस बार उसने नवजात को एक बैंक अधिकारी को देने की बात कही। अब सवाल यह उठता है कि जब नवजात को बैंक के अधिकारी को दे चुका था तो उसके घर से बरामदगी कैसे हुई। निसार मामले से बचने के लिए झूठ का सहारा लेता है। इससे किसी बड़े खेल के संकेत भी मिल रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल विवेचना में कई पहलुओं को शामिल किया गया है और किसी भी बच्चे को उसकी मां से अलग करना गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात मामले की पीड़िता को पुलिस ने शुरूआत से ही कड़ी निगरानी में रखा। इससे आरोपी के समर्थक भी उसके पास तक नहीं पहुंच सके। अब सभासद निसार के समर्थक उसे बचाने के लिए पीडिता को प्रभावित करने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed