{"_id":"6504ab7faa496b5daa0335d7","slug":"dengue-patient-found-again-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2764-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फिर मिला डेंगू का एक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फिर मिला डेंगू का एक मरीज
Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को रेहरा बाजार गांव में डेंगू का एक मरीज पाया गया है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभआगीय टीम ने शुक्रवार को गांव में पहुंचकर केस सत्यापन व जांच के बाद ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक भी किया।
जिले में बारिश के बाद जलजमाव व बदलते मौसम के कारण अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। साथ ही साथ अन्य संक्रामक रोग का खतरा भी बढ़ गया है। जलजमाव के चलते मच्छरों की भरमार होने से डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि जनवरी 2022 के बाद से अब तक जिले में डेंगू के पांच मरीज मिले थे। बृहस्पतिवार को रेहरा बाजार में डेंगू का एक मरीज मिला है। डेंगू से पीड़ित यह मरीज ब्लड कैंसर से भी पीड़ित है। मरीज का इलाज चल रहा है।