{"_id":"643067d31a42d94fc602b874","slug":"demand-not-fulfilled-court-workers-will-gather-in-prayagraj-on-30th-balrampur-news-c-13-1-171187-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नहीं पूरी हुई मांग 30 को प्रयागराज में जुटेंगे न्यायालय कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नहीं पूरी हुई मांग 30 को प्रयागराज में जुटेंगे न्यायालय कर्मी
Sat, 08 Apr 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय गेट के सामने काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जताते न्यायालय कर्मी
श्रावस्ती। न्यायालय कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर विगत पांच दिनों से आंदोलित है। न्यायालय कर्मी काली पट्टी बांध कर विरोध जता रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में कर्मचारियों ने 30 अप्रैल को प्रयागराज में प्रदर्शन कर ज्ञापन उच्च न्यायालय में सौंपने की रणनीति तैयार की है।
जिले के न्यायालय कर्मी दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले आंदोलित हैं। मांग है कि जिला न्यायालय के कर्मचारी का अंतरजनपदीय स्थानांतरण किया जाए। दिव्यांग, महिलाएं व बीमार कर्मचारियों का प्राथमिकता के आधार पर विभागीय नियमावली का संशोधन कर स्थानांतरण किया जाए। उनके लिए शासन की ओर से जारी किए गए राजपत्रित प्रतिष्ठा के शासनादेश को न्याय अनुभाग लागू करे।
ऐसी कई मांगों को लेकर न्यायालय कर्मी गत सोमवार से काली पट्टी बांध कर विरोध कर रहे हैं। कर्मियों ने शुक्रवार को न्यायालय गेट पर प्रदर्शन किया। बताया कि 30 अप्रैल को प्रयागराज में आयोजित महासम्मेलन में अपनी मांग रखेंगे और ज्ञापन देंगे। इस दौरान उपेंद्र श्री राघवेंद्र, नरेंद्र विक्रम सिंह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बृज किशोर शर्मा, विवेक सिंह, मिथलेश यादव, अमित मिश्रा, रोहतास, प्रशांत, रिचा अवस्थी, नेहा वर्मा, अनिरुद्ध सहित अन्य न्यायालय कर्मी शामिल रहे।