फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Delhi's gang leader had prepared handlers for terror funding

Balrampur News: दिल्ली के सरगना ने टेरर फंडिंग के लिए तैयार किए थे हैंडलर

Fri, 25 Jul 2025 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi's gang leader had prepared handlers for terror funding
बलरामपुर। गरीब परिवारों के बैंक खातों के माध्यम से अवैध रूप से पाकिस्तान भेजी जाने वाली रकम की जांच आगे बढ़ी है। एसपी विकास कुमार ने एक थाने के साथ ही विशेष जांच टीम गठित की है। जांच कर रही पुलिस को टीम के हाथ अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन

पता चला है कि दिल्ली के सरगना ने सुनियोजित ढंग से यह मुहिम चला रखी थी। सरगना ने टेरर फंडिंग के लिए हैंडलरों का नेटवर्क पूरे देश में फैला रखा है। स्कैम में अलग-अलग टीमें काम रहीं थीं, जिसमें कुछ लोगों को मोबाइल पर धमकाने की जिम्मेदारी दी थी। ऐसे लोगों के बारे में भी पुलिस को पता चला है। चीन के एप के माध्यम से ऋण लेने वाले इस गिरोह के चंगुल में लोग इस कदर फंस जाते थे कि उन्हें साइबर ठगों की बात को मानना ही पड़ता था। कई महीने से चल रहे इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए दिल्ली में पुलिस टीम सरगना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सरगना तक पुलिस के हाथ पहुंच भी गए हैं। देर-सबेर पुलिस सरगना को दबोच सकती है। एसपी अभी इस मसले पर जांच होने की बात कह रहे हैं, लेकिन टीम की पड़ताल से वह संतुष्ट नजर आए। कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में लगे इस पूरे गिरोह का संचालक जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा। बताया कि 16 बैंक खातों की पड़ताल की गई है, जिससे विदेश को फंड ट्रांसफर करने के साक्ष्य मिले हैं। कई बैंकों से ब्योरा भी जुटाया गया है। कहा कि पुलिस टीम ने पूरे नेटवर्क को डिकोड कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश को आर्थिक चोट देने की साजिश में जुटे हैं शातिर
टेरर फंडिंग मामले की जांच अभी हो रही है। चार साइबर ठगों की गिरफ्तारी के बाद सक्रिय हुई पुलिस को बड़े स्तर के सुराग मिले। पुलिस मान रही है कि पूरा नेटवर्क देश को आर्थिक चोट देने की साजिश कर रही था। यह भी माना जा रहा है कि पूरे नेटवर्क के पीछे बड़ी ताकतों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पूरे राजफाश के लिए सरगना की गिरफ्तारी जरूरी है। इसलिए पुलिस की टीम बहुत सधे दांव से आरोपी की घेराबंदी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed