फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Defects found at polling booths, instructions to rectify them

पोलिंग बूथों पर मिली कमियां, दुरुस्त कराने का निर्देश

Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Defects found at polling booths, instructions to rectify them
बलरामपुर। चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराएं। बूथों पर पोलिंग पार्टियों के ठहरने व वोटरों को मतदान करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। पोलिंग बूूूथों पर कमियां पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर कमियां दूर कराने का निर्देेश दिया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष ने सोमवार को बताया कि डीएम के निर्देश पर उन्होंने एएसपी एन श्रीवास्तव के साथ उतरौला विधानसभा क्षेत्र के पांच पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया। भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज में 76 से 81 तक के सभी मतदेय स्थल की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय किसुनपुर में 315 से 320 तक मतदेय स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में 91 से 97 तक पोलिंग बूथों पर कोई कमी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय सेखुइया में 251 से 257 तक सभी पोलिंग बूथ की व्यवस्था ठीक पाई गई है। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गरहिया कंपोजिट में रैंप की व्यवस्था नहीं है। उतरौला एसडीएम को पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय व रैंप आदि का इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया है। भविष्य में होने वाले निरीक्षण के दौरान बूथों कमियां पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed