फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Death confirmed due to wildlife attack, animal not seen in tracking camera

Balrampur News: वन्यजीव के हमले में मौत की पुष्टि, ट्रैकिंग कैमरे में नही दिखा जानवर

Fri, 14 Nov 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Death confirmed due to wildlife attack, animal not seen in tracking camera
गैसड़ी। नेपाल सीमा से लगे बेलभरिया ग्राम पंचायत के मजरा पिपरा सड़वा में जंगली जानवर के हमले में बिकाई गौतम (60) की मौत के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाघ के हमले में मौत हुई है। इसके बाद वन विभाग ने दूसरे दिन भी जांच की। ट्रैकिंग कैमरे में अभी तक बाघ नहीं दिखा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि बिकाई की मौत जंगली जानवर के हमले में हुई है। गांव के ग्रामीण मनीराम, दिनेश, कृष्ण नारायण यादव (पूर्व प्रधान), शिव बिहारी लाल श्रीवास्तव, रामस्वरूप, सुभाष, बंसराज और सीताराम ने बताया कि घटना वाले दिन उन्होंने बिकाई के शव के पास एक बाघ को देखा था। शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

हालांकि शुरुआती जांच में वन विभाग ने तेंदुआ होने की संभावना जताई थी, लेकिन ग्रामीणों के प्रत्यक्ष बयान में हमलावर बाघ ही बताया गया। गांव के खेत जंगल से सटे होने के कारण ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं। वन क्षेत्र अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि जंगली जानवरों की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए गांव और जंगल किनारे तीन कैमरे लगाए गए हैं। फिलहाल कैमरे में किसी भी जंगली जानवर की स्पष्ट तस्वीर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन लगातार पेट्रोलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक
घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक राकेश यादव शुक्रवार को मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने बिकाई गौतम की पत्नी इंद्रावती एवं परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed