{"_id":"649b22bb06cefd947c02946a","slug":"dead-body-of-teenager-drowned-in-rapti-found-balrampur-news-c-99-brp1001-636-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राप्ती में डूबे किशोर का उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राप्ती में डूबे किशोर का उतराता मिला शव
Tue, 27 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। भैंस नहलाते समय राप्ती नदी में डूबने वाले 13 वर्षीय सुकई का शव मंगलवार को गौरा थानाक्षेत्र में रोवारी कुट्टी के पास उतराता मिला है।
सोमवार की दोपहर सदर विकास खंड के मिर्जापुर निवासी सुकई राप्ती नदी में भैंस नहलाने गया था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया था। बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने नदी में उसकी तलाश की। पुलिस ने भी गोताखोर की मदद से लापता किशोर की तलाश कराई लेकिन देर रात तक पता नहीं चल सका था।
करीब 24 घंटे बाद मंगलवार को उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर रोवारी कुट्टी के निकट नदी के किनारे पानी में उतराता मिला। प्रभारी निरीक्षक तेज नरायन गुप्ता ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।