{"_id":"614f5f438ebc3efb4e59a9be","slug":"daughters-answered-dm-s-questions-patted-the-back-balrampur-news-lko597250584","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के सवालों का बेटियों ने दिया जवाब, थपथपाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के सवालों का बेटियों ने दिया जवाब, थपथपाई पीठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर व देहात की केजीबीवी का डीएम श्रुति ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में मौजूद बेटियों ने डीएम के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। जवाब देने वाली बेटियों की पीठ थपथपाते हुए डीएम ने आगे बढ़ने का हौसला बढ़ाया। मौके पर मौजूद विभागीय अफसरों को डीएम ने बेटियों के खानपान व पढ़ाई वर फोकस करने का निर्देश दिया।
केजीबीवी नगर में डीएम के औचक निरीक्षण में कक्षा छह, सात व आठ की सौ की तुलना में 36 छात्राएं उपस्थित पाई गई। कोरोना महामारी के चलते शासन से केजीबीवी में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ बेटियों को आवासीय शिक्षा देने का निर्देश मिला है। डीएम ने बेटियों से अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय व सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों को पूंछा।
डीएम के सभी सवालों का बेटियों ने बेबकी से जवाब दिया। जोड़-घटाव व भारत के मानचित्र व कंप्यूटर से जुड़े सवालों का जवाब भी बेटियों ने बखूबी से दिया। कक्षा छह के छात्राओं ने अंग्रेजी की किताब पढ़कर सुनाई। डीएम ने सभी छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
डीएम ने वार्डेन सुधा मिश्रा के साथ रसोई घर में भोजन के गुणवत्ता की जांच करके मीनू के अनुसार भोजन बनाने का निर्देश दिया। विद्यालय परिसर, शयन कक्ष व शौचालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन छात्रावास की भी डीएम ने जांच-पड़ताल की।
डीएम के निरीक्षण में केजीबीवी देहात में 69 छात्राएं मौके पर उपस्थित पाई गई। शिक्षक छात्राओं को पढ़ाते हुए मिले। यहां भी डीएम ने बेटियों से विभिन्न विषयों पर सवाल जवाब किए जिसका बेटियों ने शानदार ढंग से जवाब दिया। इस दौरान बीएसए डॉ रामचंद्र व पटल सहायक आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।