फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Darkness in the city, power failure of many hospitals

Balrampur News: शहर में अंधेरा, कई अस्पतालों की भी बिजली गुल

Sat, 18 Mar 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Darkness in the city, power failure of many hospitals
बलरामपुर। बिजलीकर्मियों की हड़ताल का व्यापक असर पड़ रहा है। आधे शहर की बिजली ठप होने से लोग परेशान हैं। बिजली नहीं आने से पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में बिजली गुल होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बिजली के अभाव में एटीएम बंद होने से लोग कैश की किल्लत से जूझ रहे हैं। बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए प्रशासन पूरे दिन जूझता नजर आया। प्राइवेट कर्मचारियों को बुलाकर किसी तरह मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन

बिजली दफ्तर पर शनिवार को भी कर्मचारियों ने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। संघर्ष समिति के संयोजक मोहम्मद अकील ने बताया कि शनिवार को 20 फीडर बंद रहे। वहीं, बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज नागरिकों ने शुक्रवार रात गर्ल्स इंटर कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर का विद्युत उपकेंद्र शट-डाउन होने के कारण आधे शहर की बिजली गुल है। बिजली नहीं आने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए भी परेशान हैं। शहर के रहने वाले पिंटू, राजेश, इरफान, राकेश व गुल्लू आदि ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल आपूर्ति को लेकर हो रही है। पानी का प्रेशर कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों की हड़ताल के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा की बिजली दो दिन से गुल है। वैक्सीन का तापमान बनाए रखने व गर्भवती के अस्पताल आने पर ही जनरेटर चलाया जाता है। ओपीडी व वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से जूझ रहे हैं। हाइटेंशन तार टूटने से सीएसची गैसड़ी की आपूर्ति तीन दिन से ठप है। यहां भी मरीज गर्मी से परेशान नजर आए। सीएचसी शिवपुरा के अधीक्षक डॉ. प्रणव कुमार पांडेय ने बताया कि विद्युत आपूर्ति ठप होने से रात में प्रसव कराने में परेशानी होती है। एक्सरे भी नहीं हो पाता। हेल्थ एटीएम का संचालन भी नहीं हो पा रहा है। हालांकि जिला स्तरीय अस्पतालों में वैकल्पिक प्रबंध किए गए हैं। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बिजलीकर्मियों की हड़ताल के कारण दो दिन से बिजली की आंखमिचौली चल रही है। इससे एटीएम भी दगा दे गए। एटीएम बंद होने से लोग कैश की किल्लत से जूझते नजर आए। नगर निवासी राजू पासवान, रोहित तिवारी, अविनाश व शकील ने बताया कि 48 घंटे से बिजली की आंख मिचौली के कारण एटीएम बंद पड़े हैं। इस संबंध में एलडीएम आदित्य रंजन ने बताया कि शाखा में लगे एटीएम चल रहे हैं। जहां सेल्फ एटीएम लगे हैं वो बिजली कटौती के कारण बंद हो गए हैं।
बिजलीकर्मियों की हड़ताल से सबसे ज्यादा ई-रिक्शा चालक प्रभावित हैं। बैट्री डिस्चार्ज होने के बाद वह घर में ही बैठे हैं। ई-रिक्शा चालक राजू, निजामुद्दीन, इरफान, विक्की व टिब्बू ने बताया कि दो दिन से लाइट नहीं आ रही है। इससे ई-रिक्शा की बैट्री चार्ज नहीं हो पाई। ई-रिक्शा नहीं चला पाने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेहर बाजार स्थित खान इलेक्ट्रानिक के संचालक आरिफ ने बताया कि बिजली नहीं आने से व्यवसाय चौपट हो रहा है। जनसेवा केंद्र के संचालक आशीष ने बताया कि बिजली न होने से काम ठप है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आटा-चक्की समेत बिजली से चलने वाले उद्योग-धंधे पूरी तरह ठप हो गए हैं।

एसडीएम तुलसीपुर मंगलेेश दुबे ने बताया कि बिजलीकर्मियों की हड़ताल के कारण चरमराई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन का सहारा लिया गया है। जिन-जिन क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई थी वहां ब्रेक डाउन सही कराकर आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed