{"_id":"6138f0de8ebc3e6be87d9792","slug":"cyber-cell-returned-three-lakh-rupees-to-the-victim-balrampur-news-lko594664273","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल ने पीड़ित के वापस कराए तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल ने पीड़ित के वापस कराए तीन लाख रुपये
विज्ञापन
बलरामपुर में ठगी का पैसा वापस मिलने पर खुशी जताते पीड़ित।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। साइबर सेल ने पीड़ित के तीन लाख रुपये ठगी के वापस दिला दिए है। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने खुशी जताई है। एसपी ने साइबर सेल के अफसरों व कर्मियों की पीठ थपथपाई और जिले के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
एसपी हेमंत कुटियाल ने बुधवार को बताया कि उतरौला कोतवाली क्षेत्र के प्रीतमनगर निवासी महेश प्रसाद यादव ने 18 जून को साइबर सेल को शिकायत दर्ज कराई कि उनके बैंक खाते से चार लाख 49 हजार 377 रुपये ठगों ने अवैध तरीके से निकाल लिया है।
महेश प्रसाद यादव पावर प्लांट वाराणसी में इंजीनियर के पद पर नियुक्त है। महेश ने दी गई शिकायती पत्र में बताया कि उनके लड़के ने ऑनलाइन फ्लाट टिकट बुक कर रहा है। पेमेंट की समस्या को लेकर मेरे लड़के ने गूगल से सर्च कर ऑनलाइन टिकट बुक करने से संबंधित कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया था।
विज्ञापन
इस नंबर से मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड कर मेरे एसबीआई के बैंक खाते के माध्यम से सात लाख 40 हजार का लोन करके चार 49 हजार 377 रुपये निकाल लिए गए जिसकी शिकायत साइबर सेल में की गई।
शिकायत दर्ज कराने के बाद महेश यादव को दो लाख 13 हजार 998 रुपये पहले वापस कराए गए। बाद में 92 हजार 935 रुपये वापस कराए गए। शिकायतकर्ता के खाते में धोखाधड़ी की तीन लाख छह हजार 633 रुपये वापस करा दिए गए है। एसपी ने साइबर सेल टीम के प्रभारी सर्विलांस एसआई गुरसेन सिंह, कांस्टेबिल अनिल कुमार व विकास कुमार को बधाई दी है।