फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   चाचा ने भतीजी का गला काटकर मार डाला

चाचा ने भतीजी का गला काटकर मार डाला

Sun, 29 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
चाचा ने भतीजी का गला काटकर मार डाला
चाचा ने भतीजी का गला काटकर मार डाला
विज्ञापन


बलरामपुर। शनिवार शाम देहात थाना क्षेत्र के ककरहवा बालपुर गांव में नित्यकर्म के लिए खेत की तरफ गई सगी भतीजी की चाचा ने गला काटकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि चाचा की भतीजी के प्रति नीयत गलत थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां की तहरीर पर चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ककरहवा बालपुर निवासी लिल्लाही की 22 वर्षीय बेटी सबीना शनिवार दोपहर बाद करीब दो बजे खेत में नित्यकर्म के लिए गई थी। काफी देर तक सबीना जब घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


देर शाम शबीना का शव गन्ने के खेत में मिला है। सबीना की गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में सबीना की मां मझिला ने सगे चाचा ननके उर्फ रहमतउल्ला पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मझिला व अन्य परिजनों का कहना है कि ननके भतीजी के प्रति गलत नीयत रखता था। यह बात कई बार सबीना ने परिजनों को भी बताई थी। चाचा द्वारा भतीजी की गई हत्या से एक बार फिर रिश्ते कलंकित हुए हैं।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर ननके के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। ननके की नीयत भतीजी के प्रति गलत थी ऐसा आरोप मृतका की मां ने लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

बलरामपुर। विदित हो कि देहात थाने की पुलिस क्षेत्र की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर पाने में पूरी तरह से नाकाम दिख रही है। बीते दस दिनों के अंदर एक युवक व दो युवतियों की हत्या ने पुलिस की पोल खोल कर रख दी है।


यही नहीं देहात थाने की पुलिस अभी तक तीनों हत्याओं के आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई है। दो मामलों में आरोपी नामजद हैं। युवक की हत्या का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखा गया है। ताबड़तोड़ हो रही हत्याओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।

इस संबंध में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि अपराध व अपराधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही दोषी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed