{"_id":"5c2a4f35bdec2256aa76ed9e","slug":"171546276661-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पिस्टल के साथ दबोचा गया आयुध लिपिक का बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध पिस्टल के साथ दबोचा गया आयुध लिपिक का बेटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असलहा बाबू का बेटा अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार
बलरामपुर। पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ धर पकड़ तेज कर दी है। रविवार रात जिले के आयुध लिपिक का बेटा भी अवैध पिस्टल के साथ दबोच लिया गया। पुलिस ने कुल सात लोगों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
सोमवार को एसपी अमित कुमार ने बताया कि रविवार को जिले के विभिन्न थानों में पुलिस द्वारा अवैध असलहों के साथ की गई कार्रवाई के तहत देहात थाना क्षेत्र में फूडीज रेस्टोरेंट के संचालक शुभम उर्फ नील श्रीवास्तव निवासी नई बाजार बलरामपुर नगर को गिरफ्तार किया गया।
नील के पास से अवैध पिस्टल के अलावा एक मैग्जीन व तीन कारतूस भी बरामद किया गया है। नील के पिता ईश्वरचन्द्र श्रीवास्तव बलरामपुर कलेक्ट्रेट में आयुध लिपिक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने ग्राम बनगाई थाना धानेपुर जनपद गोंडा निवासी शिवकुमार, कुल्ले उर्फ गुल्ले तथा वकील निवासी ग्राम पुरैनावाजिद कोतवाली उतरौला, प्रशांत वर्मा निवासी पुरैनिया तालाब कोतवाली नगर, नरदाहे उर्फ बड़कऊ निवासी ग्राम लोहेपनिया थाना महराजगंज तराई तथा रिजवान निवासी ग्राम प्रानपुर थाना ललिया को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।