{"_id":"62a0eab665a2fe40824f9fd1","slug":"crime-balrampur-news-lko63432852","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीट-पीटकर मार डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पीट-पीटकर मार डालने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात बलरामपुर। देहात कोतवाली बलरामपुर क्षेत्र की एक मां ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में ग्राम महादेव मिश्र की रूक्मणी देवी ने कहा है कि वह अपने बड़े दिव्यांग बेटे का इलाज कराने लखनऊ मेडिकल कॉलेज गई थी। घर पर छोटा बेटा सत्य प्रकाश(19) मौजूद था। मंगलवार को पड़ोसी ने सूचना दी कि सत्य प्रकाश की जिला मेमोरियल अस्पताल में मौत हो गई है।
पीड़िता का आरोप है कि उसके बेटे को गांव के ही एक व्यक्ति बुलाकर ले गए थे। बेटे को पहले खूब शराब पिलाई और बाद विवाद होने पर उसे पीट पीटकर कर मार डाला। बताया कि विपक्षी ने एंबुलेंस से बुलाकर उसे जिला मेमोरियल अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद सत्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। देहात कोतवाल विद्यासागर वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।