{"_id":"6249e2e9b7d1e11bc37c4129","slug":"crime-balrampur-news-lko6244499125","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शपथ पत्र बनाने वाले दो भाइयों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शपथ पत्र बनाने वाले दो भाइयों पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। फर्जी शपथपत्र बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जेएम न्यायालय उतरौला के आदेश पर सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।
सादुल्लाहनगर निवासी अख्तर हुसैन ने जेएम न्यायालय उतरौला में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसके गांव का निजाम दैनिक मजदूरी करता है। जिसकी मुलाकात गजपुर ग्रंट निवासी इब्बन व शमीउल्ला उर्फ पुत्तन से हुई। दोनों लोगों ने बताया कि गुजरात में फरहमान डेकोरेटर्स नाम से उनकी कंपनी है, जिसमें मजदूरों की जरूरत है। इस पर अख्तर और निजाम मजदूरी करने गुजरात चले गए। वहां दोनों ने कई साल तक काम किया। मगर मजदूरी की रकम मांगने पर बहाना बना दिया जाता था। इस तरह मजदूरी के एक लाख 20 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया गया, बल्कि फर्जी तरीके से शपथपत्र लिखकर अख्तर हुसैन व निजाम को ही कर्जदार बना दिया। घर लौटने पर अख्तर हुसैन ने तगादा किया तो इब्बन व शमीउल्लाह उर्फ पुत्तन ने उसे पीट दिया।
थाने पर शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। सादुल्लाहनगर इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज ने बताया कि जेएम न्यायालय उतरौला के आदेश पर गजपुर ग्रंट निवासी इब्बन व उनके भाई समीउल्लाह उर्फ पुत्तन के खिलाफ कूट रचना व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।