फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

Wed, 02 Feb 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
ललिया (बलरामपुर)। बच्चों के विवाद में बीते सोमवार की शाम को स्थानीय थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा, फरसा व पत्थर चले। घटना में पूर्व प्रधान समेत तीन लोग घायल हुए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो संप्रदायों के बीच होने से तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम गांव के पूर्व प्रधान अखिलेश दूबे के घर का एक बच्चा साइकिल से आ रहा था। बच्चे की साइकिल से विपक्षी के बच्चे को ठोकर लग गई। अखिलेश का का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर विपक्षी भारी संख्या में लाठी-डंडा, फरसा व ईंट-पत्थर लेकर घर पर चढ़ आए। इन लोगों ने मुझे, विपिन दूबे व पड़ोसी बालकराम मौर्य पर हमला कर मारा पीटा। विपक्षियों ने पत्थरबाजी भी की। घटना में अखिलेश, विपिन व बालकराम घायल हो गए। बालकराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि अखिलेश दूबे की तहरीर पर राजू, मजक्किर, ताहिर, मुजम्मिल, अफसर, अमीनुद्दीन, मुस्लिम, मुंसिर, हसन खान, सुहेल, अकरम, बाबा, जसीम, सलाहू, गुलाम अली व बड़े मियां समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। मथुरा पुलिस चौकी प्रभारी एसएन राय को मामले की निगरानी करने को कहा गया है। दूसरे पक्ष के इरशाद ने अखिलेश दूबे व उनके समर्थकों के खिलाफ घर पर चढ़ कर मारपीट व तोड़ फोड़ करने का आरोप जताते हुए तहरीर दी है। तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed