फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

घर में घुसकर परिजनों की बदमाशों ने की पिटाई

Wed, 25 Aug 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के नेवलगंज गांव में रात के समय घर में घुसकर बदमाशों ने परिजनों की पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना सत्येंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया कि नेवलगंज निवासी अनिल कुमार तिवारी ने तहरीर दी है कि वह रात के समय परिवार के साथ अपने घर में सो रहे थे।
विज्ञापन

सोते समय घर में आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी व दो महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। घटना में अनिल कुमार के साथ-साथ बहू सुधा तिवारी व पत्नी कांती तिवारी भी घायल हो गई। दामाद राघवेंद्र कुमार पांडेय व लड़की अनीता तिवारी को भी बदमाशों ने मारा, शोर होने के बाद बदमाश भाग गए। अनिल कुमार के साथ पत्नी कांती व बहू सुधा को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों को घर भेज दिया। अनिल कुमार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीओ ललिया आरआर सिंह ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed