{"_id":"68518f42b4c9c9f1490e33ed","slug":"counseling-for-admission-in-bed-will-be-held-in-maa-pateshwari-university-balrampur-news-c-99-1-slko1029-128073-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मां पाटेश्वरी विवि में होगी बीएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मां पाटेश्वरी विवि में होगी बीएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग
विज्ञापन
बलरामपुर। बीएड में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब काउंसिलिंग शुरू होगी। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। विश्वविद्यालय ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
अभी तक बलरामपुर व श्रावस्ती जिले के अभ्यर्थियों की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और गोंडा व बहराइच के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या में होती थी। अब चारों जिले के अभ्यर्थियों की एक ही विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग होगी। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उपेंद्र सोनी ने बताया कि प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने प्रवेश परीक्षा कराई है।
रैंक के हिसाब से विद्यार्थियों को महाविद्यालय का आवंटन उनके विकल्पों में से होगा। प्रवेश की प्रक्रिया विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग से पूरी कराई जाएगी। बताया कि इसके लिए जल्द ही पूरी प्रक्रिया जारी की जाएगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से परिणाम और महाविद्यालय के आवंटन की सूचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।