{"_id":"6852ec27fdd6cd67cf04884c","slug":"councillors-are-also-upset-over-changing-the-karbala-site-met-dm-balrampur-news-c-99-1-brp1010-128107-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: करबला स्थल बदलने पर सभासद भी खफा, डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: करबला स्थल बदलने पर सभासद भी खफा, डीएम से मिले
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे सभासद। स्रोत सभासद
बलरामपुर। पारंपरिक करबला को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के विरोध में सभासद भी आगे आ गए हैं। नगर के कई वार्डों के सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुरानी परंपरा कायम रखने की मांग की है। तालाब सुंदरीकरण के नाम पर करबला का अस्तित्व मिटाने की कोशिश रोकने की मांग की है।
बुधवार को नगर के मोहल्ला नई बाजार सभासद खलीकुर्रहमान, गदुरहवा उत्तरी के मोइनुद्दीन सिद्दीकी, अस्पताल वार्ड पुरैनिया तालाब के मो. कुमेल अंसारी उर्फ रिंकू, अंधियारीबाग सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद सब्बीर, मोहल्ला खलवा सभासद प्रतिनिधि नजीर अहमद, गोविंदबाग सभासद प्रतिनिधि शमशाद अहमद व बलुहा वार्ड पेटिनिधि मोहम्मद शब्बीर ने जिलाधिकारी से भेंट की।
बताया कि नगर में झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग के निकट रियासत बलरामपुर का एक तालाब है, जिसका प्राचीन काल से ही सभी धर्मों के लोग अपनी पारंपरिक मान्यता के अनुसार उपयोग करते आ रहे हैं। ताजियादार भी ताजिया दफन करते रहे हैं। अब एकाएक तालाब का सुंदरीकरण कराने के साथ ही दूसरे स्थान पर करबला तय करने का बोर्ड लगा दिया गया है। इसके संबंध में सभासदों को भी विश्वास में नहीं लिया गया।
विज्ञापन
करबला प्रकरण के निस्तारण की बैठक स्थगित
बलरामपुर। करबला प्रकरण के निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को दोपहर बाद बैठक बुलाई थी। नगर पालिका सभागार में शहर के मौलानाओं एवं स्टेट प्रतिनिधियों में एक साथ बैठकर विवाद का निदान करना था। मुफ्ती-ए-शहर मशीह अहमद, डॉ. इकबाल, मौलाना अब्दुल वहाब, मो. उमर, जैनुल आबेदीन, नईम, नूरमोहम्मद निसार, वारिस मोहम्मद, मो. अब्बास हसन कुरैशी, कर्नल मेहंता, बृजेश सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, नसीम अहमद आदि बैठक में पहुंच गए, लेकिन अध्यक्ष नहीं पहुंचे। अध्यक्ष का कहना था कि सभासद कुमैन रिंकू के साथ पहुंचे लोगों के कारण बैठक नहीं हो सकी। पुलिस बुलानी पड़ी, प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि कोई तनाव नहीं था। कुछ लोग जानने आए थे कि करबला मामले में क्या हो रहा है। अध्यक्ष नहीं आए और बैठक नहीं हुई। (संवाद)