{"_id":"5f1317a28ebc3e63cf370a3b","slug":"corona-patient-in-balrampur-balrampur-news-lko5313368182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में बैंक कर्मी व मिष्ठान विक्रेता सहित तीन मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में बैंक कर्मी व मिष्ठान विक्रेता सहित तीन मिले संक्रमित
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में नगर के प्रमुख मिष्ठान विक्रेता व बैंक कर्मी सहित तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
तेज बुखार होने पर मिष्ठान विक्रेता को इलाज के लिए लेवल-2 हॉस्पिटल बाराबंकी में भर्ती कराया गया है जबकि पॉजिटिव मिले बैंक कर्मी व एक अन्य व्यक्ति को लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में शिफ्ट किया गया है। मिष्ठान विक्रेता की दुकान व होटल को प्रशासन ने सील कर दिया है।
एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि शनिवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में नगर के पूरबटोला पुलिस चौकी के पास स्थित एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार के संचालक, यूनाईटेड बैंक के एक कर्मचारी तथा एक अन्य व्यक्ति की जांच पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि मिष्ठान विक्रेता के यहां मिठाई के अलावा नाश्ते आदि की सुविधा भी उपलब्ध थी ऐसे में मिष्ठान विक्रेता के पॉजिटिव होने से लोगों में हड़कंप मच गया है। एसीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए मिष्ठान विक्रेता को तेज बुखार के कारण इलाज के लिए लेवल-2 हॉस्पिटल बाराबंकी में भर्ती कराया गया है जबकि बैंक कर्मी व एक अन्य व्यक्ति को लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में शिफ्ट किया गया है। तीनों लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
एसडीएम सदर डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मिष्ठान विक्रेता की दुकान के साथ उतरौला रोड स्थित होटल को भी सील कर दिया गया है। इन लोगों के आवास से 250 मीटर परिधि को हॉट स्पाट घोषित कर सील करने की तैयारी की जा रही है।