{"_id":"5f3021c78ebc3eaae4085ed8","slug":"corona-havoc-continues-19-positives-found-in-balrampur-balrampur-news-lko5344148166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर जारी, बलरामपुर में मिले 19 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर जारी, बलरामपुर में मिले 19 पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में पूरी तरह पांव पसार चुका है। जिले के हर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं। शनिवार की रात व रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिले से 19 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 433 व एक्टिव केस की संख्या 181 हो गई है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि शनिवार की रात व रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिले से 19 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बलरामपुर चीनी मिल से एक, मोहल्ला खलवा से एक, नौशहरा से एक, सिविल लाइन से एक, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर से दो व लालबाग से एक, नई बाजार पचपेड़वा से एक, पुरानी बाजार पचपेड़वा से एक, नई बाजार तुलसीपुर से एक, पुरानी बाजार तुलसीपुर से चार, महदेईया मोड़ श्रीदत्तगंज से एक, जोगिया करहिया उतरौला से एक, बलरामपुर चौराहा तुलसीपुर से एक, रेहरा बाजार से एक व फुलवरिया बाईपास से एक व्यक्ति की रिपोर्ट शामिल है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
14 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
-सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने रविवार को बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए 14 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। रविवार को स्वस्थ होने वाले सभी लोगों को सुरक्षा किट देकर कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 433 हो गई है। 243 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 181 है।