{"_id":"620406187d974d571b1f2839","slug":"corona-balrampur-news-lko6171314195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक सहित चार मिले कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक सहित चार मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पुलिस अधीक्षक सहित चार लोग संक्रमित मिले हैं। सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जिले में 70 फीसदी से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग जाने से कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक तो नहीं है, लेकिन इसका प्रसार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जिले में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित मिले लोगों में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल सहित चौधरीडीह शिवपुरा, कौवापुर तुलसीपुर तथा कटरा शंकरनगर बलरामपुर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
लोगों की हालत गंभीर न होने पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी को दवा की किट उपलब्ध करा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी लोगों की निगरानी की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस अब 38 हैं।