फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CORONA

कोरोना की दूसरी डोज के लिए 229842 लोगो का इंतजार

Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
CORONA
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बावजूद लोग टीकाकरण के प्रति गंभीर नहीं है। टीका लगवाने के प्रति लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले 229842 लोगों ने समय पूरा होने के बाद भी दूसरी डोज नहीं ली है। इनमें से 131123 लोगों की दूसरी डोज जहां ड्यूू है, वहीं 98719 लोगों की दूसरी डोज ओवर ड्यू हो चुकी है। दूसरी डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को इनका इंतजार है।
विज्ञापन

कोविड-19 से सुरक्षा के लिए टीकाकरण को प्रमुख हथियार माना गया है। कोरोना के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार जल्द से जल्द लोगों को टीका लगाने का अभियान चला रही है। टीकाकरण के तहत जिले में 1571098 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। मंगलवार तक लक्ष्य के सापेक्ष 96.23 प्रतिशत के साथ जिले में 1511842 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 61.58 प्रतिशत के साथ 967414 लोगों को वैक्सीन की दूूसरी डोज दी जा चुकी है। पहली डोज लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह था, वहीं दूसरी डोज के लिए लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोवैक्सीन व कोविशील्ड की दूसरी डोज ओवर ड्यू होने वाले 98719 लोगों का इंतजार स्वास्थ्य विभाग बेसब्री के साथ कर रहा है। ओवर ड्यू का मतलब यह है कि कोवैक्सीन की पहली डोज लगने के 28 दिन से लेकर 42 दिन तक तथा कोविशील्ड की 84 दिन से लेकर 112 दिन तक ड्यू सीमा समाप्त होने के बाद भी जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं ली है वह लोग ओवर ड्यू की श्रेणी में है। इसी तरह कोरोना की पहली डोज लेने वाले 131123 लोगों की दूसरी डोज अभी ड्यू है। 28 व 84 दिन का समय पूरा होने के बाद भी इन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है। ड्यू व ओवर ड्यू वाले कुल 229842 लोगों को कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन की दूसरी डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए किया जा रहा है जागरूक
सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। टीका लगवाने के प्रति लोग जागरूक हो, इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए अस्पतालों के साथ ही गांवों में शिविर लगाकर टीका लगाने की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य विभाग के लोग घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जल्द ही लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लोगों को टीका लगा दिया जाएगा।
डा. अरुण कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed