{"_id":"5f1089e68ebc3e6351428cf9","slug":"corona-balrampur-news-lko5310613180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैसड़ी में मिले छह पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैसड़ी में मिले छह पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में गैसड़ी ब्लॉक के छह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 120 और एक्टिव केस की संख्या 28 हो गई है।
एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि बुधवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में गैसड़ी ब्लॉक के पिपरा बाजार, मेंहदौली व इटई इटवा गांव के कुल छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यह लोग कुछ दिन पहले मुंबई और कर्नाटक से घर लौटे थे। बाहर से आने के कारण इन लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। बुधवार की रात रिपोर्ट आने पर यह लोग पॉजिटिव मिले हैं। इन लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हास्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।
सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रशासन ने पॉजिटिव पाए गए लोगों के घरों से 250 मीटर परिधि को हॉटस्पॉट घोषित कर सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसीएमओ ने बताया कि अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 120 हो गई है। इसमें से 89 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 28 है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 396 सैंपल संग्रहित किए गए है। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक कुल 14558 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं। इनमें से 13021 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव व 120 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 1401 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।