{"_id":"6238bc7d5dbc5b7d523a2b3d","slug":"complete-projects-on-time-dm-balrampur-news-lko6225449133","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूरी कराएं परियोजनाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूरी कराएं परियोजनाएं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 50 लाख से ऊपर लागत वाली 87 परियोजनाओं की सोमवार को समीक्षा की गई। सभी परियोजनाओं का निर्माण कराने वाली 16 कार्यदाई संस्थाओं को 699.90 करोड़ की तुलना में अभी तक केवल 379.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। डीएम ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को समय से परियोजनाओं को पूरा कराने का निर्देश दिया है। बजट की कमी के चलते परियोजनाएं समय से पूरी नहीं हो पा रही हैं जिससे जिले के 27 लाख लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डीएम श्रुति ने कहा कि 50 लाख से ऊपर लागत वाली सभी परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं जिससे जिले के लोगों को लाभ मिल सके। परियोजनाओं के बजट की कमी को पूरा करने के लिए डीएसटीओ संजीव कुमार के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराएं और उसे जिला स्तरीय समिति के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह ने डीएम को बताया कि सात ग्राम पंचायतों में पेयजल की परियोजना बिजली न होने के कारण नहीं चालू हो पा रही है जबकि विद्युतीकरण का पैसा विभाग के पास जमा करा दिया गया है।
टेढ़वा तप्पाबांक, गोविंदपुर, पिपरी कोल्हुई, गैसड़ी, हरैया सतघरवा, गुगौली कला, चैनपुर, नंदमहरा पीएचसी गैसड़ी व नंदमहरा पीएचसी तुलसीपुर में विद्युतीकरण होने के बाद पेयजल की परियोजनाएं चालू कराई जा सकेंगी। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एक्सईएन पावर कारपोरेशन बलरामपुर व तुलसीपुर को सख्त निर्देश दिया कि तत्काल सभी सात परियोजनाओं का विद्युतीकरण पूरा कराएं। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पैक्स पेड के अभियंता बीपी सिंह को निर्देश दिया कि अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
डीएम ने सभी कार्यदाई संस्थान के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने परियोजनाओं का कार्य समय से पूरा कराएं। बैठक में जिला कृषि अधिकारी डॉ. आरपी राना, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह व अपर डीएसटीओ विनय कुमार वर्मा सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि और नगर पालिका व नगर पंचायतों के ईओ आदि मौजूद रहे।