फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   competition

लैपटॉप, टेबलेट व साइकिल देकर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Mon, 23 Sep 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
competition
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को लैपटॉप, टेबलेट, साइकिल, घड़ी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से बलरामपुर होटल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन

इसमें बच्चों ने गीत, संगीत के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चन्द्रभाल मणि तिवारी, एआईसीसी व कार्यक्रम प्रभारी गुरदीप सिंह भुल्लर, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। ऋ
विज्ञापन

षभ संगीत विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गीत व नृत्य के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद अतिथियों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के 63 विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार के रूप में सिटी मांटेसरी इंटर कालेज के छात्र अभिषेक यादव को लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार के रूप में जीसस एंड मैरी स्कूल के छात्र अमन सिंह को टेबलेट, तृतीय पुरस्कार के रूप में एमपीपी इंटर कालेज के छात्र शिवाकांत शुक्ल को साइकिल और चतुर्थ पुरस्कार के रूप में पायनियर पब्लिक स्कूल के छात्र दुर्गेश मिश्रा को 2500 रुपये नकद और घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
शेष बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में घड़ी प्रदान किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने निर्णायक मंडल के सदस्य एमएलके महाविद्यालय के प्रवक्ता शैलेन्द्र विक्रम सिंह, जेपी त्रिपाठी, जीएस चौहान, सीएमएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य केपी यादव, पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डा. एमपी तिवारी, सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य डा. नितिन शर्मा एवं जीसस एंड मैरी स्कूल के प्रशासक क्रेग बटरफील्ड व शिक्षक सतेन्द्र कुमार सिंह को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, विद्यालय प्रबंधक व शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन पीसीसी डा. पंकज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष खालिद बिन अफजल, शफीक अख्तर, विनय कुमार मिश्रा, डा. इश्तियाक, अख्तर हुसैन, राम कुमार गुुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed