{"_id":"630914bcd7ac31414847d9cf","slug":"compartment-improvement-exam-today-balrampur-news-lko645397635","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपार्टमेंट\/इंप्रूवमेंट परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा आज
विज्ञापन
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कालेज में शनिवार को 140 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा दी गई हैं।
डीआईओएस गोविंद राम ने शुक्रवार को बताया कि कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा कराने के लिए जिले में एमपीपी इंटर कॉलेज एक मात्र केंद्र है।
पहली पाली में हाईस्कूल के 35 व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के 105 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती कर दी गई है। सभी कमरों में वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे व राउटर होंगे। एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी मोबाइल, पेजर व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।