{"_id":"5f1319b48ebc3e9ff455f176","slug":"cmo-meeting-in-balrampur-balrampur-news-lko531341040","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओें बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओें बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही : सीएमओ
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वायरस के नाम पर अस्पताल आने वाले मरीजों की अनदेखी कदापि न की जाए। कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता तो बरती जाए लेकिन अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाए। किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कंटेनमेंट जोन के अलावा नोप कंटेनमेंट जोन में भी सैंपलिंग कराई जाए। सैंपलिंग के जरिए ही कोरोना के छिपे पॉजिटिव मरीजों को ढूंढकर उनका इलाज करके इस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। सीएमओ ने यह भी कहा कि जिन योजनाओं में हम पीछे हैं उसके कारण जानकार हमें हर हाल में लक्ष्य पूरा करना है। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि कोरोना से संबंधित सूचनाएं लगातार पोर्टल पर अपडेट किया जाए।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने टीकाकरण की स्थिति पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही। स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि ने आशा सहित अन्य टीमों का भुगतान समयानुसार किए जाने पर जोर दिया।