{"_id":"61817b4379a4d33c33387911","slug":"children-celebrated-diwali-with-pomp-balrampur-news-lko60294285","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हें-मुन्ने बच्चों ने धूमधाम से मनाई दीवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हें-मुन्ने बच्चों ने धूमधाम से मनाई दीवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। वात्सल्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट तथा जीसस एंड मैरी प्ले स्कूल में मंगलवार को दीपावली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। महोत्सव में बच्चों ने खेल व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया और दीवाली त्यौहार का मजा लिया। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी दीपावली के कार्यक्रम कराए गए।
वात्सल्य स्कूल में फेस्टून मेकिंग, लैंप मेकिंग, रंगोली व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. आशुतोष प्रसाद शुक्ल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
विद्यालय की कोआर्डिनेटर दिव्या गिरि व आकांक्षा चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जीसस एंड मैरी प्ले स्कूल में खेल व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विवान केसरवानी, श्रेयस सिंह, एन सकीना, रिषिका महेश्वरी, युविका गुप्ता, रिधान सुर्यवंश, शिवांश गुप्ता, लहर अग्रवाल, किंजल सिंह व अजितेश सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विभिन्न कार्यक्रमों में सभी बच्चों ने दीपावली पार्टी में जमकर धमाल मचाया। प्रधानाचार्य के बटरफील्ड ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार व सभी बच्चों को दीपावली का उपहार दिया।
कार्यक्रम के आयोजन में सोफी नाहर, अंजना मिश्रा, अंकिता सिंह व इशिका अग्रवाल आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी बाल सभा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दीपावली पर्व मनाया।
प्रधानाचार्य रामतीरथ यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया। आचार्य मदन मोहन त्रिपाठी व कमलेश ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और सुख समृद्धि का कामना की। विद्यालय की उप प्रधानमंत्री पल्लवी शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया।
आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के छात्र-छात्राओं ने रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक डीपी सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन में आकाश श्रीवास्तव, अंकित सिंह, पूनम शर्मा आदि ने सराहनीय योगदान दिया।