{"_id":"6910d0676636dbef49073f0a","slug":"chief-minister-yogi-will-reach-devipatan-shaktipeeth-this-evening-balrampur-news-c-99-1-brp1010-136681-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मुख्यमंत्री योगी आज शाम पहुंचेंगे देवीपाटन शक्तिपीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मुख्यमंत्री योगी आज शाम पहुंचेंगे देवीपाटन शक्तिपीठ
विज्ञापन
तुलसीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचेंगे। वह यहां ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह और श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम लगभग 5 बजे देवीपाटन मंदिर परिसर पहुंचेंगे। श्रद्धांजलि समारोह के बाद वे गोरखनाथ मंडपम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सप्तदिवसीय कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर योगी मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ष ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की पुण्यतिथि पर देवीपाटन शक्तिपीठ आकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस बार भी वे परंपरा के अनुरूप देवीपाटन आएंगे और श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सोमवार रात देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे और मंगलवार सुबह आगे के कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगे। स्थानीय श्रद्धालुओं और संत समुदाय में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र होने लगे हैं। (संवाद)