{"_id":"66787dd791bc4d967e04aa19","slug":"cheating-of-rs-154-lakh-in-the-name-of-providing-job-in-bank-balrampur-news-c-99-1-brp1003-111021-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.54 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.54 लाख की ठगी
Mon, 24 Jun 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थी को दिया गया फर्जी नियुक्ति पत्र
उतरौला (बलरामपुर)। बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.54 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुई बिनोहनी शिवदयालपुर निवासी माधुरी देवी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत में आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उनकी बेटी काजल जायसवाल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी दिलाने की बात कही। जून, 2023 में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 1.54 लाख रुपये वसूल लिए। जालसाज ने उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ के मुख्य शाखा का फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र भी दे दिया। जब उनकी बेटी नियुक्ति प्रमाण पत्र लेकर लखनऊ शाखा में गई, तब पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। बैंक में ऐसी कोई नियुक्ति नहीं की गई है। यह सुनकर काजल के होश उड़ गए। मायूस होकर वह बलरामपुर लौट आई। इसके बाद मां-बेटी को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ।
पीड़िता काजल व मां माधुरी देवी का कहना है कि ठगी के संबंध में पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हार कर पी़ड़िता की मां ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर न्याय की गोहार लगाई है।श्रीदत्तगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर छानबीन की जाएगी।