{"_id":"696e6e6c32737b949a09c35c","slug":"chaudhry-medical-won-the-niazi-cup-tournament-balrampur-news-c-99-1-brp1010-141031-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चौधरी मेडिकल ने जीता नियाजी कप टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चौधरी मेडिकल ने जीता नियाजी कप टूर्नामेंट
Mon, 19 Jan 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
पेहर बाजार में विजेता टीम को ट्राफी देकर किया गया सम्मानित ।-संवाद
- फोटो : संवाद
पेहर बाजार। स्थानीय बाबू ज्ञान सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को नियाजी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। चौधरी मेडिकल की टीम ने जोहान इलेवन को 61 रन से हराकर चैंपियनशिप जीत ली। शानदार बल्लेबाजी के लिए रजत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मुकाबला जोहान इलेवन मानीगढ़ा सादुल्लाहनगर और चौधरी मेडिकल इमिलिया बेथुइया के बीच खेला गया। जोहान इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी मेडिकल ने 12 ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 173 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रजत सिंह ने 70 रन, विकास कैरी ने 39 रन और उमर ने 12 रन का योगदान दिया। जोहान इलेवन की तरफ से विकास ने चार विकेट और पवन ने दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोहान इलेवन की पूरी टीम 11 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। मोहसिन ने 44 रन और ओसामा ने 30 रन बनाए। विजेता टीम चौधरी मेडिकल को 25,000 रुपये नकद व शील्ड, जबकि उपविजेता जोहान इलेवन मानीगढ़ा को 15,000 रुपये नकद व शील्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर विजयपाल सिंह, संतोष यादव, चांद मोहम्मद खान, अंसार नियाजी, दद्दन सिंह, दुर्गेश सिंह, सरवर खान, नियाजी, शहजाद, फरदीन, सैफ, सईद खान सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।