Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CG Election 2023 BJP bets on Ramvichar Netam Udeshwari Paikra Shakuntala Porte

CG Election 2023: बलरामपुर की सीटों पर BJP ने रामविचार नेताम, उदेश्वरी पैकरा और शकुंतला पोर्ते पर लगाया दांव

Mon, 16 Oct 2023 07:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

रामानुजगंज विधानसभा सामरी विधानसभा एवं प्रतापपुर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा ने जहां बाजी मारी वहीं अभी बीजेपी प्रचार प्रसार में आगे चल रही है। लगातार जहां प्रत्याशी सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। 

विज्ञापन
CG Election 2023 BJP bets on Ramvichar Netam Udeshwari Paikra Shakuntala Porte
राम विचार नेताम, भाजपा उम्मीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में रामानुजगंज विधानसभा के लिए पुराने चेहरे पर दांव लगाते हुए राम विचार नेताम पर पुनः भरोसा किया है वहीं सामरी विधानसभा की दूसरे सूची में महिला नेत्री उदेश्वरी पैकरा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रतापपुर विधानसभा के लिए शकुंतला पोर्ते को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं अभी तक कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं होने से टिकट को लेकर अटकलों का बाजार लगातार गर्म हो रहा है। प्रतापपुर विधानसभा से विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह, सामरी विधानसभा से विधायक चिंतामणि महाराज एवं रामानुजगंज विधानसभा से विधायक बृहस्पति सिंह के टिकट को लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। इन तीन विधानसभाओं में कांग्रेस मौजूदा विधायक के अलावा अन्य उम्मीदवार भी मजबूती से अभी तक मैदान में डटे हुए हैं। सभी अपने-अपने टिकट मिलने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
Trending Videos

CG Election 2023 BJP bets on Ramvichar Netam Udeshwari Paikra Shakuntala Porte
शकुंतला पोर्ते, भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

रामानुजगंज विधानसभा सामरी विधानसभा एवं प्रतापपुर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा ने जहां बाजी मारी वहीं अभी बीजेपी प्रचार प्रसार में आगे चल रही है। लगातार जहां प्रत्याशी सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं भाजपा पदाधिकारी भी चुनाव के प्रचार प्रसार में पीछे नहीं हैं। वहीं कांग्रेस का अब तक इन तीन विधानसभा में प्रत्याशित घोषित नहीं होने से कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ती जा रही है। तीनों विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। भाजपा के राम विचार नेताम सातवीं बार विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाएंगे वहीं नए चेहरों पर भाजपा ने दांव खेलते हुए सामरी से उदेश्वरी पैकरा  एवं प्रतापपुर विधानसभा से शकुंतला पोर्ते पर दांव खेला है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

CG Election 2023 BJP bets on Ramvichar Netam Udeshwari Paikra Shakuntala Porte
उदेश्वरी पैकरा, बीजेपी उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

रामानुजगंज विधानसभा पर है सब की निगाहें टिती हुई हैं। भाजपा सरकार में 10 वर्ष मंत्री रहे पूरे राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा संगठन के राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न पदों पर रह चुके राम विचार नेताम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं रामविचार नेताम को 2013 के विधानसभा चुनाव में पटकनी देने वाले बृहस्पति सिंह जहां तीसरी बार विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं। वहीं अंबिकापुर के महापौर डॉक्टर अजय तिर्की का भी कांग्रेस से टिकट के लिए दावा मजबूत है वह भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। रामानुजगंज विधानसभा छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण विधानसभा में एक है जहां सब की निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन

प्रतापपुर विधानसभा से विधायक प्रेमसाय सिंह मंत्री रह चुके हैं। वे 2018 के चुनाव में तात्कालिक गृह मंत्री रामसेवक को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं सामरी से चिंतामणि महाराज ने सिद्धनाथ पैकरा को पटकनी देकर विधानसभा प्रवेश किया था। ऐसे में इन दोनों विधानसभाओं से कांग्रेस नए प्रत्याशी को मौका देती है या पुराने चेहरों पर दांव लगाती है। इस पर भी सब की निगाहें रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed