{"_id":"6521a1324a811bd2cf0e87a6","slug":"cc-roads-will-be-built-in-six-villages-with-rs-106-crores-balrampur-news-c-99-1-slko1018-3466-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1.06 कराेड़ से छह गांवों में बनेंगी सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1.06 कराेड़ से छह गांवों में बनेंगी सीसी रोड
Sat, 07 Oct 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्वाचल विकास निधि से जिले के ग्रामीण इलाकों से जुड़े छह बदहाल मार्गों का सीसी रोड़ युक्त बनाया जाएगा। इसके खर्च के लिए 1.06 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस कार्य को पूरा कराने की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। इन सड़कों के निर्माण से दो परिषदीय स्कूलों तक पहुंचने की राह आसान हो सकेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश मार्ग बदहाल स्थिति में हैं। जरा सी बरसात होने पर भी हल्की सी बरसात में मार्ग पर कीचड़ हो जाता है। सीसीरोड़ के निर्माण से इस परेशानी से पूरी तरह छुटकारा मिल सकेगा। कार्य योजना के तहत रतनपुर में जूनियर हाईस्कूल के सामने से सीसीरोड़ के निर्माण पर 14.58 लाख रुपये व बैलीखुर्द गांव में प्राइमरी स्कूल तक सीसी रोड़ बनाने पर 18.56 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें से नंदनगर मड़ईडीह में 14.35 लाख से व मंगराकोहल के मोतीपुर में 15.55 लाख से सीसीरोड़ का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही दो गांवों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए भी सीसी रोड बनेगी। इसके तहत महादेव गोंसाई में 25.22 लाख और बैलीकलां के गदाखौवा गांव में 17.68 लाख से सीसीरोड़ का निर्माण होगा।
जिले में ग्रामीण सड़कों की स्थिति खराब होने से आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है। इससे खफा ग्रामीणों ने गैसड़ी के रमवापुर थारू की जर्जर सड़क को दुरुस्त न बनाए जाने के विरोध प्रदर्शन भी किया। नाराज लोगों का कहना था कि ग्राम हुसैनाबाद ग्रिंट के रिसाल जोत से हुसैनाबाद मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क धंस गई है। गांव के लालमन यादव, राज कुमार, आद्या प्रसाद, राजेंद्र, दिलीप व फारूक इत्यादि ने सड़क निर्माण के कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बताया शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।