फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case of murder filed against four

चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Sun, 19 Jun 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case of murder filed against four
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज बाजार में शुक्रवार रात युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। ये कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत की पुष्टि के बाद की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विदित हो कि नगर के पहलवारा निवासी बिजली मिस्त्री शिवम (23) को शुक्रवार रात हरिहरगंज बाजार में कुछ लोगों ने लेनदेन के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला था। शिवम के पिता ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता शिवकुमार गुप्ता की तहरीर पर अनवर, रफीक, नफीस उर्फ काले तथा रामभवन उर्फ भवने यादव सभी निवासी हरिहरगंज बाजार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed