{"_id":"6488b438552137039e0710d9","slug":"case-filed-against-four-consumers-for-stealing-electricity-balrampur-news-c-99-1-slko1018-256-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिजली की चोरी करने वाले चार उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिजली की चोरी करने वाले चार उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 13 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली की चोरी पर अंकुश लगाने व बकाया बिल वसूली के लिए मंगलवार से जिले में विशेष चेकिंग महा अभियान शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन बिजली की चोरी करते पाए जाने पर चार उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बिजली बिल बकाया होने पर 327 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। साथ ही साथ 47 लाख 21 हजार रुपये बकाया बिजली बिल वसूला गया है।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर बालकृष्ण ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जून माह के लिए निर्धारित राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने, लाइन हानियां कम करने व उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत मंगलवार को नगर क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास से लेकर भगवतीगंज चौराहा, गदुरहवा, पूरबटोला, कालीथान, धुसाह, सेमरी, पठानपुरवा, झांगीडीह व शिवपुरा सहित तुलसीपुर व उतरौला तहसील मुख्यालय पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान बिजली चोरी करते पाए जाने पर चार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। 65 लाख 40 हजार बिजली बिल बकाया होने पर 327 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। साथ ही साथ 978 उपभोक्ताओं से 47 लाख 21 हजार रुपये बिजली बिल की वसूली की गई है।
विज्ञापन
एक्सीईएन ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है, उनके द्वारा बकाया बिल जमा करने पर तत्काल कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। यदि किसी बकायेदार द्वारा बिना बिजली बिल जमा किए कनेक्शन जोड़कर विद्युत का उपभोग करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।