{"_id":"676eeb3a550b3cd6fd0f2b2c","slug":"case-filed-against-councilors-husband-balrampur-news-c-99-1-brp1003-118915-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सभासद के पति के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सभासद के पति के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। अधिवक्ता संघ की मांग पर एक सभासद के पति के खिलाफ उतरौला कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वकील आशीष कसौधन ने उतरौला कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया है कि पांच दिसंबर को ऐमन रिजवी ने सोशल मीडिया पर वकील के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद आरोपी ने वकील को जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह भी कहा था कि बहुत वकीलों का मर्डर हुआ है, तुम्हारा भी हो सकता है। इसके बाद वकील आशीष कसौधन ने अधिवक्ता संघ को पूरे मामले की सूचना दी थी।
इसपर अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में वकीलों ने समाधान दिवस पर आए एडीएम व एएसपी को लिखित तहरीर दी थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और वकील को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार राज ने बताया कि अधिवक्ता संघ की मांग पर ऐमन रिजवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
ऐमन रिजवी की पत्नी आफरीन रिजवी उतरौला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर- 23 से सभासद हैं। ऐमन रिजवी का कहना है कि वकीलों द्वारा लगाए गए आरोप झूठे व निराधार हैं।