फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Canal breached near Parsapur village, 50 bighas of crops submerged in water

Balrampur News: परसपुर गांव के पास कटी नहर, 50 बीघे फसल पानी में डूबी

Sun, 11 Jan 2026 07:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Canal breached near Parsapur village, 50 bighas of crops submerged in water
बलरामपुर के परसपुर गांव के पास खेत में भरा पानी ।-संवाद
महराजगंज तराई। तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम परसपुर के पास शनिवार रात नहर कट गई। नहर का पानी भरने से 50 बीघे फसल डूब गई। खेतों में पानी भर जाने से सरसों, मटर, चना, मसूर व गेंहू को नुकसान हुआ है। नाराज किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं कराई जा रही है। किसानों ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने व नहर कटने की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान अमित वर्मा, चांद बाबू, लड्डू वर्मा, प्रकाश, उमेश, गुरुप्रसाद, अर्जुन, विश्राम, बेचूदयाल, मनोहरलाल, मनोज, रामशंकर, विष्णु व दिनेश ने बताया कि शनिवार रात अचानक ग्राम परसपुर के पास पानी का अधिक दबाव होने से नहर कट गई। इससे आसपास के खेतों में नहर का पानी भर गया। नहर का पानी भर जाने से 50 बीघे में लगी सरसों, मटर, चना, मसूर व गेंहू की फसल पानी में डूब गई। अधिक पानी भर जाने से फसलों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कहा कि किसान मेहनत करके फसलों की बोआई करते हैं। किसानों की कड़ी मेहनत व गाढ़ी कमाई नहर के पानी में डूब गई है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। नहर के बंधे जर्जर होने से कट गई है। बंधों के मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। किसानों ने डीएम से मांग की कि फसलों के नुकसान का जल्द मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही बार-बार नहर कटने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। इससे पहले भी कई बार नहर कट चुकी है, जिससे किसानों को फसलों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट खोलने से हुई समस्या
परसपुर गांव के पास नहर कट गई है। नहर का पानी खेतों में भर गया है। मौके पर एई व जेई को भेजा गया है। जल्द ही नहर की मरम्मत कराकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।


-अखिलेश कुमार सिंह, एक्सईएन चित्तौड़गढ़ बांध

लेखपाल से कराया जा रहा आकलन
परसपुर गांव के पास नहर कटने से लगी फसलों के नुकसान की सूचना मिली है। लेखपाल को नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया गया है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-राकेश कुमार जयंत, एसडीएम तुलसीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed