फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Campaign launched, 110 monkeys caught

Balrampur News: चलाया गया अभियान, पकड़े गए 110 बंदर

Fri, 18 Oct 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched, 110 monkeys caught
बलरामपुर। शहरी इलाकों में लोगों के लिए परेशानी का सबब बने बंदरों को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। अब तक 110 बंदरों को पकड़ा जा चुका है। इन्हें जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के अचलापुर, पहलवारा, तुलसीपार्क, सिविल लाइन, चिकनी, पुरैनिया तालाब सहित अन्य मोहल्लों के नागरिक बंदरों के उत्पात से परेशान थे। बंदरों द्वारा सामान फेंकने बच्चों को काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसको लेकर नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू को प्रकरण से अवगत कराया था। इसके बाद मथुरा से आई टीम ने बंदरों को पकड़ने का काम शुरू किया। टीम के संचालक शोएब अल्वी ने बताया कि नगर के अचलापुर वार्ड में अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब 110 बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed