{"_id":"5daf391f8ebc3e016b6b1182","slug":"business-worth-100-crore-stalled-due-to-strike-by-bank-employees-balrampur-news-lko4884033107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से सौ करोड़ का कारोबार ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से सौ करोड़ का कारोबार ठप
विज्ञापन
बलरामपुर। बैंकों के विलय के विरोध समेत अन्य मांगों के समर्थन में लामबंद बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को इलाहाबाद बैंक मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। बैंकों का विलय वापस लेने व अन्य समस्याओं का निराकरण न होने पर बैंककर्मियों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। बैंकों की एक दिवसीय हड़ताल के चलते ग्राहकों को लेनदेन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंकों में लेनदेन व क्लीयरिंग न होने से 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के सामने मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसमें इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम यादव, उपाध्यक्ष आशीष सिंह, मंत्री संजय शुक्ल, मनीष श्रीवास्तव, अनुज, सुनील, संदीप, गुलाम रजा, कीर्ति, अंकित आदि ने कहा कि यूपीबीईयू के आह्वान पर जिले की क्लीरिंग व्यवस्था को ठप किया गया है।
नकद लेनदेन व क्लीयरिंग न होने से जिलेभर में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन की एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल में यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनर तले जिले की सभी बैंक शाखाओं को बंद कर विरोध जताया गया।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार की आर्थिक व बैंक कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल सफल बनाने में इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन समेत यूपीबीईयू की जिला इकाई के समस्त अनुसांगिक बैंक संगठनों के पदाधिकारियों/सदस्यों ने जिला मुख्यालय में घूम-घूमकर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीयकृत, निजी व ग्रामीण बैंक की शाखाओं में तालाबंदी सुनिश्चित कराई गई। हड़ताल में प्रमुख मांगें निजीकरण की सोच पर आधारित बैंकों का विलय रोकने, बैंक सुधारों की दिशा बदलने, खराब ऋणों की वसूली करने, कॉरपोरेट ऋण को मर्जर की आड़ में राइटऑफ की जगह इसे अपराध की श्रेणी में रखकर वसूली कराने, सेवा प्रभार के नाम पर ग्राहकों का शोषण बंद करने, खाताधारकों की जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ाकर पूरी सुरक्षा देने आदि मांगें शामिल रहीं।
इसी तरह उतरौला, तुलसीपुर, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज, ललिया, मथुरा, शिवपुरा, महराजगंज तराई, हरैया सतघरवा, गैसड़ी, गौरा चौराहा, पचपेड़वा आदि बाजारों में भी बैंक शाखाएं बंद कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते मंगलवार को ग्राहकों को लेनदेन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दीवाली के मद्देनजर लेनदेन के लिए बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ बैंकों में जुट रही है। बैंक का चक्कर काट रहे लोगों ने कहा कि हड़ताल से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। चंद दिन में ही दीपावली है। मगर बैंकों में ताला लटकने के चलते लेनदेन नहीं कर सके। त्योहार के लिए खरीद नहीं हो पा रही है।