फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Budget dumped in panchayat accounts, development work stalled

Balrampur News: पंचायतों के खातों में बजट डंप, विकास कार्य ठप

Thu, 25 Sep 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:45 PM IST
सार

बलरामपुर में पंचायत सचिवों द्वारा 40.13 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि खर्च नहीं की गई है। डीपीआरओ ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए 15 सचिवों को नोटिस जारी किया है। इससे जनहित योजनाओं की प्रगति प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Budget dumped in panchayat accounts, development work stalled

विस्तार

बलरामपुर। पंचायतों में विकास के लिए 15वें व पंचम वित्त आयोग से आवंटित 40.13 लाख रुपये डंप हैं। वित्तीय वर्ष के छह माह पूरे होने वाले हैं, इसके बाद भी पंचायत के सचिव बजट खर्च में करने में लापरवाही बरत रहे हैं, जबकि पंचायतों में विकास की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

पंचायतों के विकास कार्यों में धीमी रफ्तार और सरकारी योजनाओं के प्रति लापरवाही पर डीपीआरओ ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने 15 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि गैसड़ी विकास खंड के जमुनी कला ग्राम पंचायत में 15वें व पंचम वित्त आयोग के तहत आवंटित धनराशि के सापेक्ष 2.32 लाख रुपये अभी शेष हैं लेकिन सचिव राधेश्याम यादव खर्च नहीं कर रहे हैं। रेहरा बाजार विकास खंड के ओवरीडीह में सचिव शनी यादव ने 1.27 लाख रुपये खर्च नहीं किए।
विज्ञापन

ऐदहा पंचायत में सचिव परमानंद यादव ने अभी तक 1.57 लाख रुपये खर्च नहीं किए हैं। उतरौला विकास खंड के ग्राम रेंडवलिया में सचिव अमित कुमार ने 66 हजार रुपये, बढ़या पकड़ी में सचिव मनोरमा सिंह ने 1.83 लाख रुपये, महमूदाबाद ग्रिंट में सचिव रंजीत कुमार आजाद ने 4.97 लाख रुपये, गरीब नगर में 9.7 लाख रुपये और मधुपुर में 12.62 लाख रुपये सचिव बसंत राम खर्च नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर विकास खंड के मैनहवा ग्राम पंचायत में सचिव मीनाक्षी राव ने 2.69 लाख रुपये अभी तक खर्च नहीं किए हैं। रेहरा ग्राम पंचायत में 2.56 लाख रुपये पड़े हैं लेकिन सचिव जय नारायण सिंह कुशवाहा नें खर्च नहीं किया है। श्रीदत्तगंज विकास खंड के ग्राम किठूरा में 2.20 लाख और महदेइया सिरसिया में 1.16 लाख रुपये सचिव गायत्री मौर्या खर्च नहीं कर सकी हैं। बेनिहवा ग्राम में सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह ने 97 हजार रुपये खर्च नहीं किए हैं। बरगदवा सोहना ग्राम पंचायत में 2.86 लाख रुपये तथा मदरिया ग्राम पंचायत में 1.43 लाख रुपये सचिव नीलेश श्रीवास्तव ने खर्च नहीं किया है। डीपीआरओ ने बजट डंप रखने का कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। कहा कि विकास कार्य के लिए मिले बजट का उपयोग न करना गंभीर मामला है। सभी एडीओ पंचायतों को भी चेतावनी दी है कि पंचायतों के कामकाज पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed