फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Brother-in-law and sister-in-law died in the accident, two innocent children are serious

Balrampur News: हादसे में देवर-भाभी की मौत, दो मासूम गंभीर

Sun, 20 Apr 2025 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 20 Apr 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law died in the accident, two innocent children are serious
7-सुप्रिया व संजना।-फाइल फोटो

विज्ञापन
0जरवा/तुलसीपुर (बलरामपुर)। जरवा में तुलसीपुर-बघेलखंड मार्ग पर ग्राम चौहत्तर कला के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक डिप से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई और दो मासूम बच्चियां घायल हो गईं। दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
जरवा के बघेलखंड के ग्राम कटकुइयां निवासी बाबूराम ने बताया कि शनिवार रात करीब 09:30 बजे तीन बाइक व एक ई रिक्शा से गांव के 15 लोग अपने-अपने परिवार के साथ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर के राजकीय मेले में गए थे। कटकुइयां निवासी संजय यादव (22) भी अपनी भाभी सुनीता यादव (25) पत्नी सियाराम, भतीजी छह वर्षीय सुप्रिया व डेढ़ वर्षीय संजना को लेकर बाइक से गए थे।
विज्ञापन

देर रात 03:30 बजे मेले से लौटते समय चौहत्तर कला के पास संजय की बाइक सड़क पर बने डिप के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में संजय व सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। सुप्रिया व संजना गंभीर रूप से घायल हो गईं। चारों लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने संजय व सुनीता को मृत घोषित कर दिया। सुप्रिया व संजना की हालत गंभीर होने पर जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलौरा निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत साहू ने बताया कि दोनों बच्चियों की हालत गंभीर होने पर जिला मेमोरियल अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे से संजय के पिता प्रभुलाल और मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जरवा इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि संजय हेलमेट नहीं पहने थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed