{"_id":"669eb321e446251f120de1f6","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-lost-their-lives-in-a-road-accidentbrother-in-law-and-brother-in-law-lost-their-lives-in-a-road-accident-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112170-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क हादसे में जीजा-साले की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क हादसे में जीजा-साले की जान गई
Tue, 23 Jul 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिद्धार्थनगर जिले में गालापुर मंदिर जा रहे बाइक सवार जीजा-साले की सोमवार को ढेबरुआ थानाक्षेत्र में अकरहरा गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर घर पर पहुंचते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया।
पचपेड़वा के बिजुवा कलां निवासी महेशराम (21) सोमवार सुबह अपनी पत्नी के साथ बढ़नी पहुंचे। जहां से गालापुर मंदिर दर्शन करने जाना था। बढ़नी में ही महेशराम के ससुराल के लोग आ गए। इसके बाद उन्होंने पत्नी को उनके मायके वालों के साथ टेंपो में बैठा दिया। जबकि महेशराम अपने साले किशोरी (30) के साथ बाइक से जा रहे थे। वह सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में अकरहरा में गैस एजेंसी के सामने मोड़ पर पहुंचे। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक चला रहे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई और महेशराम गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी बढ़नी ले जाते वक्त रास्ते में ही महेशराम की भी मौत हो गई। ढेबरूआ एसओ ने इसकी पुष्टि की है। हादसे की खबर मिलते ही बिजुवा कलां में महेशराम के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन गांव के कुछ लोगों के साथ सिद्धार्थनगर गए हैं।